मुंबई में बीमार बच्चे के लिए मां ने की पुकार, ट्रेन से पहुंचाया गया ऊंटनी का दूध

Spread the love

कोरोना वायरस(Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। लोग जहां-तहां भी फंसे हुए हैं उनके लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे है। इसी दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है की एक महिला ने अपने बीमार बच्चे के लिए सोशल मीडिया पर गुहार लगाई तो उसके लिए ऊंटनी का दूध (Camel milk) उपलब्ध करा दिया गया।
मामला मुंबई के चेंबूर का है एक महिला ने अपने बीमार बच्चे के लिए ट्विट कर सोशल मीडिया पर गुहार लगाई की उसका 3.5 साल के बेटे को ऑटिज्म और एलर्जी की परेशानी है और बच्चा केवल ऊंटनी के दूध(Camel milk) और थोड़ी सी दाल के सहारे ही जिन्दा है। और देश में लॉकडाउन होने से ऊंटनी का दूध (Camel milk) मिलना मुश्किल हो गया है। और महिला ने लिखा कि अगले कुछ दिनों में स्टॉक दूध खत्म हो जाएगा और बच्चे के लिए कैमल मिल्क की बहुत जरूरत है। महिला ने यह भी लिख के बताया कि ये दूध राजस्थान में मिलेगा।

महिला का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद इस ट्वीट पर IPS अरुण बोथरा ने जवाब दिया। राजस्थान के रहने वाले IPS अरुण बोथरा(Arun Bothara) ने महिला से बात की। IPS अरुण बोथरा ने ही राजस्थान के कुछ रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और महिला तक ऊंटनी का दूध पहुंचाने की कवायद शुरू की गई। इसके बाद नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रैफिक मैनेजर तरुण जैन ने अजमेर के अपने अधिकारियों से ऊंटनी के दूध का बंदोबस्त करने को कहा। अधिकारियों ने ऊंटनी का दूध(Camel milk) का इंतजाम कर दिया।

IPS अरुण बोथरा(Arun Bothara) ने फिर इस मामले में ट्वीट करते हुए बताया कि अजमेर के सीनियर डीसीएम महेश चंद जुरालिया के साथ इस मामले पर बातचीत हुई है। मुंबई जाने वाली पार्सल कार्गो ट्रेन से मुंबई में महिला को दूध दिया जाएगा। राजस्थान से 20 लीटर ऊंटनी का दूध ट्रेन में चढ़वा दिया और फिर गाड़ी मुंबई रवाना हो गई। मुंबई पहुंचते ही अधिकारी से अनुमति लेने के बाद ट्रेन को रोक दिया गया और दूध चेंबूर में महिला को दिया गया। IPS अरुण बोथरा ने बाद में बताया की ट्रेन से 20 लीटर दूध मुंबई पहुंचा दिया गया है।

न्यूज़ डेस्क – ग्रेट नेशन न्यूज़